दिल्ली :नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता लोकेश बंसल ने आज पार्टी का साथ छोड़ दिया। बंसल कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।बंसल के आप में शामिल होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकेश बंसल नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के सर्वेसर्वा हैं। इनके आने से नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस खत्म हो गई है। इन्होंने हमें कहा कि कांग्रेस में देश के लिए कुछ करने गया था, लेकिन आज कांग्रेस बीजेपी की गोद में बैठ गई है। बीजेपी गरीबों के लिए खतरनाक पार्टी है।


