Breaking
Sat. Mar 14th, 2026
Spread the love

दिल्ली :बसपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बसपा ने कई मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है। दिल्ली की आदर्श नगर सीट से बसपा ने मोहम्मद अब्दुल जब्बार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं रिठाला सीट से बसपा ने नियाज खान को टिकट दिया है। बसपा ने प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी की है उसके मुताबिक नरेला से विरेंद्र खत्री, बुराड़ी से गंगाराम, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल जाटव, बादली से रविंद्र कुमार, बवाना से हीरालाल, मुण्डका से सुमनलता सेरावत, किराड़ी से जुगवीर सिंह, सुलतानपुर माजरा से कुलवंत राणा, नांगलोई से मुकेश, मंगोलपुरी से कुमेश गौतम, रोहिणी से हरशद चड्ढा, शालीमारबाग से श्याम कुमार शर्मा, शकुर बस्ती से विजय कुमार, त्रिनगर से पवन कुमार गर्ग, वजीरपुर से हीरालाल, मॉडल टाउन से चुन्नी लाल और सदर से शैल कुमारी का नाम घोषित किया गया है। इसके अलावा दो मुस्लिम प्रत्याशी मोहम्मद अब्दुल जब्बार और नियाज खान को क्रमश: आदर्श नगर और रिठाला से प्रत्याशी बनाया गया है।  दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *