Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भाजपा ने संकल्प पत्र में दिल्ली की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान किया -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

भाजपा ने संकल्प पत्र में दिल्ली की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान किया

दिल्ली :दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा तीन भाग में संकल्प पत्र जारी करेगी। पहले पार्ट को आज शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली की गरीब महिलाओं के लिए हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान किया है।दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख सामने आ रही है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला, आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है। सभी दल अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं और जनता को लुभाने के लिए एक के बाद एक बड़े वादे कर रहे हैं। वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी भी शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी और होली, दीवाली पर एक एक सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने ये भी बताया कि दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *