Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) अजय चौधरी ने बताया कि इस बार नये साल के जश्न के दौरान कोई घातक दुर्घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा, ”हमने पूरे शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात के सुचारू संचालन और नियमन के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। राष्ट्रीय राजधानी में गाड़ियों की जांच भी बढ़ा दी गई थी।दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 4500 से ज्यादा चालान किए, जिनमें से 558 चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चालान की संख्या में पिछले साल की तुलना में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए कुल 558 चालकों पर कार्रवाई की गई, जबकि 2023 में 416, 2022 में 318, 2021 में 25, 2020 में 19 और 2019 में 299 चालकों पर कार्रवाई की गई थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय) सत्यवीर कटारा ने बताया कि मंगलवार को पूरी दिल्ली में विशेष अभियान चलाया गया। कटारा ने कहा, ”विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघनों के लिए कुल 4,583 चालकों का चालान किया गया जिनमें शराब पीकर गाड़ी चलाने के 558, गलत दिशा में गाड़ी चलाने के 205, दो पहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठाने के 35 तथा बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने के 648 चालान शामिल हैं।”

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *