Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

सहारनपुर:सहारनपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि बाइक सवार युवक शारदानगर पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान चाइनीज मांझे से उसकी गर्दन कट गई। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।घटना बुधवार की दोपहर तीन बजे हुई है। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि जांच में पता चला है कि युवक न्यू शारदानगर का रहने वाला है, लेकिन अभी इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *