Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कटाक्ष

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे वक्त में पार्टी के लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं कि जब राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं और जब तक राहुल गांधी की यह यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी ना जाने कितने नेता कांग्रेस पार्टी को बाय-बाय कह देंगे.काबिले गौर हो कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के कई नेताओं ने हाल ही में पार्टी छोड़ दी जिनमें बाबा सिद्दीकी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का प्रमुख रूप से नाम शामिल है. महाराष्ट्र के अलावा कई और राज्यों से भी कई बड़े दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर दूसरा रास्ता इख़्तियार कर लिया है.
इसी पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि
गांधी परिवार का अन्याय सहते-सहते कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ने के लिए वह वक्त चुना जब श्री राहुल गांधी खुद न्याय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के महाराष्ट्र तक पहुंचने तक पता नहीं कितने और इस पार्टी को बाय-बाय कर देंगे।
जन-जन की यही पुकार।
बार-बार मोदी सरकार।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *