Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई.एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने मांग की कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और नए सिरे से चुनाव कराए जाएं।महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने एकनाथ शिंदे को अपने पद से बर्खास्त करने की मांग की है।गुरुवार शाम दहिसर में उद्धव गुट के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद ठाकरे ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए कहा, ‘हम महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर गुंडों को बचाने का भी आरोप लगाया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *