Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

लखनऊ.समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम ने बृहस्पतिवार को गौतमपल्ली थाने में साइबर क्राइम की धारा 66 सी के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस से की गई शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बच्चों की फोटो व उनके नाम का प्रयोग करते हुए कुछ लोगों ने फेसबुक पर 15 और एक्स पर नौ फर्जी आईडी बनाई हैं। इनका प्रयोग करते हुए झूठी बातें व अफवाह पोस्ट की गईं। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भ्रम पैदा हुआ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बच्चों के नाम पर 24 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना लिए। इतना ही नहीं इन एकाउंट से अफवाहों को पोस्ट किया गया। मामले में गौतमपल्ली थाने में साइबर क्राइम की धारा में केस दर्ज किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *