Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

लखनऊ: रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल होने की चर्चा के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि जयंत चौधरी कहीं नहीं जा रहे हैं मैं जयंत चौधरी को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं.

मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन में ही बने रहेंगे और भाजपा को हराएंगे वह कहीं नहीं जा रहे हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के भाजपा में शामिल होने की जहां तक चर्चा है तो भाजपा मीडिया के माध्यम से भ्रमित करने का कार्य कर रही है. जयंत चौधरी भाजपा को हराएंगे और वह इंडिया गठबंधन के साथ ही बने रहेंगे.
काबिले गौर हो कि कुछ दिन से राजनीति में यह चर्चा जोरों पर है कि रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन को छोड़कर जल्दी ही एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *