Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

एक युवक को उसके घर वाले नौकरी के लिए जब परेशान कर रहे थे तो वह फर्जी दरोगा बन गया और मुफ्त में ट्रेन में सफर भी करने लगा.

प्रयागराज में एक फ़र्ज़ी RPF दारोगा को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी GRP थाना पुलिस ने की है. आरोपी कई दिनों से ट्रेन मे मुफ्त यात्रा कर रहा था. पूछताछ में उसने बताया कि घर वाले उसे नौकरी के लिए परेशान कर रहे थे. ऐसे में वह फर्जी आरपीएफ दारोगा बन गया. क्योंकि इससे ट्रेन में उसकी फ्री में यात्रा हो जाती थी.

फ़र्ज़ी आरपीएफ दारोगा की पहचान 22 वर्षीय दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है. जिसकी गिरफ्तारी Prayagraj Railway Station के प्लेटफॉर्म नंबर एक से हुई है. वहीं जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उस पर घर वाले नौकरी का दबाव बना रहे थे और नौकरी न मिलने के चलते ट्रेन में मुफ्त आने-जाने के लिए और घर वालों को संतुष्ट करने के लिए उसने यह तरीका अपनाया. अभियुक्त के पास से पहनी गई वर्दी, उस पर लगे स्टार, बैच, मोनोग्राम, बेल्ट, नीली डोरी और लाल रंग के जूते, खाकी-मोजा बरामद किया गया है. अभियुक्त की तलाशी में 650 रुपए नकद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जीआरपी द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *