Breaking
Wed. Mar 11th, 2026
Spread the love

जानकारी के अनुसार तड़के भीषण आग लगने से छह साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई और करीब 11 अन्य झुलस गए। मृतकों की पहचान वैदिक बालकृष्ण – उम्र 6 वर्ष, कमल हीरालाल जैन – उम्र 84 वर्ष, सुंदर बालकृष्णन – उम्र 46 वर्ष, पूजा राजन – उम्र 39 वर्ष के रूप में की गई है। इसमें 11 लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।नवी मुंबई के वाशी इलाके में बिल्डिंग में बीती रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। आग में चार लोग जिंदा जलकर मर गए। जानकारी के मुताबिक, वाशी के रहेजा कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। घर में सो रहे चार लोग जिंदा जल गए। यह घटना नवी मुंबई के वाशी स्थित रहेजा कॉम्प्लेक्स में तड़के 2 बजे हुई। आग में तीन फ्लैट प्रभावित हुए। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *