मुंबई(शिब्ली रामपुरी) बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद समाजसेवा के लिए काफी प्रसिद्ध हैं उन्होंने कोरोना संकट के दौरान भी देश के लोगों की काफी मदद की और अब पंजाब में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए वह अपनी बहन के साथ वहां पर पहुंचे हैं.
जानकारी के मुताबिक अपनी बहन मालविका सूद के साथ अभिनेता सोनू सूद मोगा पहुंचे जहां पर उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और उन्होंने कहा कि बाढ़ ने पंजाब को भारी नुकसान पहुंचाया है पंजाब के कई गांव में हालत काफी खराब हैं वहां के सरपंचों और स्थानीय मुखिया से बातचीत करके पीड़ितों की जानकारी ली जा रही है.
अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि वह अपनी संस्था की ओर से बाढ़ पीड़ित लोगों की हर संभव सहायता करेंगे जहां भी मदद की जरूरत होगी जितना भी उनसे हो सकेगा वह उन लोगों की मदद करेंगे. सोनू सूद ने कहा कि सूद फाउंडेशन की ओर से लगातार हर गांव में जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है और इस काम की जिम्मेदारी उनकी बहन मालविका सूद संभाल रही हैं.
इस दौरान सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की और उनको अपनी तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. एक्टर सोनू सूद अपनी बहन मालविका सूद के साथ कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे जहां पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में हम आपके साथ हैं.

