दिल्ली :पीएम मोदी ने कहा- “बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है। यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और नई ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को और अधिक गौरव दिलाएं।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बिहार के राजगीर में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत की हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया है। भारतीय टीम ने 8 साल के अंतराल के बाद पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता। भारतीय टीम की इस जीत से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद हो गए हैं। पीएम मोदी ने भारत की इस जीत को बेहद खास बताया है।पीएम नरेंद्र मोदी ने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बिहार सरकार और जनता को भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा- “मैं बिहार सरकार और जनता की भी सराहना करना चाहूंगा, जिनके प्रयासों से राजगीर ने एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी की और यह एक जीवंत खेल केंद्र बन गया है।


