मुंबई :पिंपरी चिंचवड कस्बे में एक 37 साल के शख्स की जिम में वर्कआउट के दौरान ही मौत हो गई। जिम में वर्कआउट के दौरान शख्स को आया हार्ट अटैक आया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम मिलिंद कुलकर्णी बताया जा रहा है। वह अपने घर के करीब वाले जिम में वर्कआउट के लिए जाते थे। लगभग 6 महीने पहले उन्होंने जिम की मेंबरशिप ली थी। हालांकि, उनका रूटीन रेगुलर नहीं था। अमूमन 37 वर्षीय मिलिंद आमतौर पर समय निकालकर जिम जाते थे। कल अपना वर्कआउट खत्म करने के बाद मिलिंद पानी पीने के लिए बैठे, लेकिन अचानक कुछ ही सेकंड बाद उन्हें चक्कर आया और वह गिर गए, फिर वह नहीं उठ सके।इस घटना के बाद जिम में मौजूद अन्य साथी लोग देखकर हैरान रह गए। उन्हें पास के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती अनुमान है कि मिलिंद कुलकर्णी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
महाराष्ट्र के पुणे जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया-37 साल के शख्स की जिम में वर्कआउट के दौरान ही मौत

