Breaking
Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

दिल्ली :सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। बता दें कि संसद के मानसून सत्र में विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करने वाला वाला है।कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के लिए 15 जुलाई को एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक उनके आवास 10 जनपथ पर होगी।मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। पहले यह सत्र 12 अगस्त को खत्म होने वाला था, लेकिन सरकार ने इसे एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान कई अहम बिल पेश होने की उम्मीद है, जिनमें निजी क्षेत्र को परमाणु ऊर्जा में प्रवेश की इजाजत देने वाला कानून भी शामिल है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस सत्र में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। खास तौर पर, बिहार में चुनाव आयोग के विशेष मतदाता सूची संशोधन के फैसले पर विपक्ष कड़ा एतराज जता सकता है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *