Breaking
Sun. Mar 15th, 2026
Spread the love

पटना :गठबंधन की समन्वय समिति के प्रमुख तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा-“हां, सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। लेकिन मैं अभी और जानकारी नहीं दे सकता। यह विचार-विमर्श एक आंतरिक मामला है और जब सब कुछ तय हो जाएगा, तो हम इसे सार्वजनिक करेंगे।”पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार एक “नकलची” है जो युवा आयोग की स्थापना और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने जैसे उनके विचारों को “चुरा” रही है।बिहार में विधानसभा चुनाव में ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। इस साल के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर राज्य में सियासी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। शनिवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों ने को यहां एक लंबी विचार-मंथन बैठक आयोजित की। इस बैठक में विधानसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आवास पर हुई यह बैठक लगभग छह घंटे तक चली।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *