Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

मुंबई :विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंटीन की सब्जी से बदबू आ रही थी.. जैसे कई मुद्दों की शिकायत की जा सकती थी। उस पर कार्रवाई की जा सकती है वो अलग मुद्दा है।मैं आपसे(सभापति) से गुजारीश करता हूं कि आप इस मुद्दे पर ध्यान दें। अगर विधायक निवास में कुछ अनियमितताएं है, गंदगी हैं, गलत चीजों का इस्तमाल हो रहा है तो उसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। लेकिन इस तरह से जनप्रतिनिधियों का मारपीट करना ठीक नहीं है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैंटीन कर्मचारी की पिटाई करने वाले शिंदे शिवसेना गुट के विधायक संजय गायकवाड़ की कड़ी आलोचना की है। फडणवीस ने कहा कि वीडियो मैंने भी देखा है। ऐसा बर्ताव किसी को भी शोभा नहीं देता हैं। सीएम ने कहा कि विधान परिषद के सभापति और विधानसभा अध्यक्ष को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला करना चाहिए। विधायक ने मंगलवार को अपने आवास की कैंटीन में बासी खाने को लेकर एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *