Breaking
Fri. May 8th, 2026
Spread the love

देर शाम लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क और संवेदनशील रहने को कहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 11 जुलाई से 9 अगस्त तक श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, श्रावणी शिवरात्रि, नागपंचमी और रक्षाबंधन जैसे पर्व होंगे। साथ ही 27 जून से 8 जुलाई तक जगन्नाथ रथयात्रा और 27 जून से 6-7 जुलाई तक मोहर्रम के आयोजन होंगे। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग और जिला प्रशासन आपसी तालमेल से काम करें।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा, मोहर्रम और जगन्नाथ रथयात्रा जैसे पर्व उल्लास और शांति के साथ मनाए जाएं, लेकिन किसी भी तरह की शरारत या अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *