Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

कानपुर :रावतपुर की गुप्ता कालोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की उसके 17 साल के बड़े बेटे ने हत्या कर दी थी। स्कूल से लौटने पर 15 साल के छोटे बेटे की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बड़े बेटे को गिरफ्तार किया। महिला पति की मौत के बाद 16 साल से बरेली के रहने वाले युवक से लिव इन में रह रही थी। मां की हत्या करने वाला नाबालिग बेटा पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया। उसे अपने किए पर पछतावा भी है। पुलिस के सामने उसने कहा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है… मैंने गुस्से में आकर मां की हत्या कर दी। मेरा ऐसा कोई भी इरादा नहीं था। उन्होंने स्पीकर तोड़ दिया था, इस गुस्से में आकर दुपट्टे से मां का गला कस दिया।
बुधवार को रावतपुर थाने में पुलिसकर्मियों के सामने यह बातें किशोर ने कहीं। इस दौरान किशोर रोने लगा। वहीं, परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। छोटे भाई ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, महिला की बहन का आरोप है कि हत्या में लिव इन में रहने वाले युवक का हाथ है। सवाल किए कि आखिर वह अकेले कैसे मां को बेड के अंदर डाल सकता है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि छोटे बेटे ने बड़े भाई के खिलाफ तहरीर दी है। महिला के साथ लिव इन में रहने वाले युवक को लेकर भी जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *