Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
एक तरफ ये मीट की दुकानों को बंद करने की बात कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी सौगात-ए-मोदी बांट रहे हैं:संजय सिंह -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

एक तरफ ये मीट की दुकानों को बंद करने की बात कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी सौगात-ए-मोदी बांट रहे हैं:संजय सिंह

दिल्ली :आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ ये मीट की दुकानों को बंद करने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी सौगात-ए-मोदी बांट रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता हों या सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें भी पीएम मोदी का किट लेकर जाना पड़ेगा। मोदी जी का किट लेकर ये लोग मुस्लिम भाईयों के पास नहीं जाएंगे। एक तरफ तुम्हारे नेता सौगात-ए-मोदी का आयोजन कर रहे हैं। एक तरफ तुम्हारे नेता और आरएसएस के लोग इफ्तार का आयोजन कर रहे हैं। रेखा गुप्ता हज कमेटी के इफ्तार पार्टी में शामिल हो रही है। एनडीए के लोग एफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं और दूसरी तरफ इस तरह की बातें की जा रही हैं।पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी के बयान कि नवरात्रि के दौरान दिल्ली में मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए, पर आप सांसद संजय सिंह ने बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा, “यहां विभिन्न देशों के दूतावास हैं, वहां मीट-मछली पकाई जाती है। दिल्ली में विभिन्न देशों के इतने गेस्ट हाउस हैं, वहां भी मीट पकाया जाता है। केएफसी की दुकानें और भाजपा नेताओं के रेस्टोरेंट खुले हैं, हिम्मत हो तो बंद करके देखें। नवरात्रि के दौरान शराब की दुकानें क्यों खुली हैं? नवरात्रि भर शराब की दुकानें बंद रखें।” उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में तमाम राज्यों के गेस्ट हाऊस हैं, वहां मीट-मछली बनता है। शराब की दुकानों को पूरे नवरात्र में बंद कराना चाहिए फिर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *