Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुले मन से प्रशंसा की है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना ‘अच्छा दोस्त’ और ‘बेहद बुद्धिमान व्यक्तित्व’ करार दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापार शुल्क वार्ता के ‘बहुत अच्छे परिणाम’ मिलने की उम्मीद जतायी । अमेरिकी सामानों पर भारत और अन्य देशों द्वारा लगाये गये उच्च शुल्क की ट्रंप की ओर से की जा रही लगातार आलोचनाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति की हालिया टिप्पणी बेहद महत्वपूर्ण है।

 

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया महान, मगर शुल्क पर दिखाया पुराना रवैया

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी हाल ही में यहां आए थे और हम हमेशा से बहुत अच्छे मित्र रहे हैं।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा शुल्क वसूलने वाले देशों में से एक है। यह क्रूर है, यह क्रूर है। वे बहुत होशियार हैं। वह (मोदी) बहुत बुद्धिमान आदमी हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। मुझे लगता है कि भारत और हमारे देश के बीच सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘और मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास एक महान प्रधानमंत्री हैं।’’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *