Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

बिहार से ये घटना सामने आई है.बिहार के मुंगेर से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। एक माता-पिता को अपनी बेटी को आईफोन नहीं दिलाना मंहगा पड़ गया। बेटी ने आईफोन लेने की जिद में ब्लेड से 19 जगहों पर अपना हाथ काट लिया। गंभीर अवस्था में किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।लड़की की मां स्कूल में रसोइया का काम करती है। रसोइया की काम करने वाली लड़की की मां ने उसे महंगा फोन दिलाने में असमर्थता जताई। माता-पिता ने बेटी को 10 से 15 हजार रुपये तक का मोबाइल फोन लेने को कहा। लेकिन लड़की अपनी मां की यह बात नहीं मानी।

इस बात को लेकर मां और लड़की के बीच झगड़ा भी हो गया। इस बीच लड़की ने घर में रखे ब्लेड से अपना हाथ बुरी तरह से काट लिया। इसकी सूचना मिलने पर मां स्कूल से घर आई और बेटी को लेकर सदर अस्पताल पहुंची।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *