Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पीएम मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले वडोदरा, नवसारी, भरूच, सूरत और दूसरे क्षेत्रों को हजारों करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं। टेक्सटाइल बिजली और शहरी विकास से जुड़े 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं के लिए सभी को बधाई। आजकल पूरे देश में एक चर्चा जोरो पर चल रही है। वह चर्चा है मोदी की गारंटी। देश का बच्चा-बच्चा कह रहा है मोदी ने जो कह दिया वो करके दिखाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवसारी में काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित अन्य विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *