पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात सुनील कुमार नामक युवक श्रीपाल की दुकान पर सामान लेने पहुंचा था और उसने उधार में सामान की मांग की। बुजुर्ग दुकानदार ने पुराना उधार बकाया होने का हवाला देकर सामान उधार देने से साफ इनकार कर दिया, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।बहस के बाद आरोपी सुनील अपने घर गया और कुछ देर बाद अपने भाई सुशील और पिता महेंद्रपाल गंगवार के साथ कुदाल लेकर वापस दुकान पर आ धमका। दुकान पर पहुंचते ही आरोपियों की श्रीपाल के साथ फिर से कहासुनी हुई। इसी दौरान आक्रोशित सुनील ने कुदाल से बुजुर्ग दुकानदार पर जोरदार हमला कर दिया।उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक बेहद वीभत्स मामला सामने आया है। यहां उधार सामान देने से मना करने पर दबंगों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार श्रीपाल की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी।बरखेड़ा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीनों आरोपियों- सुनील कुमार उर्फ भोला, उसके भाई सुशील और पिता महेंद्रपाल गंगवार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।

