Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

पीएम मोदी ने एक्स पर अपना पत्र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां की युवाशक्ति हो या नारीशक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी ‘विकसित बंगाल’ के लिए संकल्पित हैं। मैंने इस पत्र में उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।पीएम मोदी ने अपने पत्र में कहा कि मैं इस पत्र के माध्यम से बंगाल के अपने हर परिवारजन को अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि बंगाल का हर नागरिक, हर परिवार एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है – अब परिवर्तन करना है। भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए।पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा, “पश्चिम बंगाल के मेरे प्रिय भाइयों और बहनों, लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है। मुझे भी बंगाल के इस उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर मिला है। बीते दिनों मुझे आप सभी के सामने बंगाल के विकास को लेकर बीजेपी का रोडमैप रखने का अवसर मिला। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है… इस चुनाव की मेरी आखिरी रैली भी हो चुकी है…. मैं अब इस पत्र के माध्यम से बंगाल के अपने हर परिवारजन को अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *