Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ के एक कार्यक्रम में कहा कि उस कथित घोषणापत्र में ईसाइयों के प्रति गहरी शत्रुता दिखाई देती है। ट्रंप ने कहा, वह व्यक्ति बीमार था। जब आप उसका घोषणापत्र पढ़ते हैं तो साफ पता चलता है कि उसे ईसाइयों से नफरत थी। यह एक बात तो निश्चित है। उसे ईसाइयों से गहरी नफरत थी। मुझे लगता है कि उसकी बहन या उसका भाई इसकी शिकायत कर रहे थे। वे लोग कानून प्रवर्तन से शिकायत कर रहे थे। वह बहुत परेशान व्यक्ति था।व्हाइट हाउस ने रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की कोशिश करने वाले संदिग्ध कोल एलन को लेकर खुलासा किया है कि उसके निशाने पर अधिकारी थे, जिसका जिक्र उसने कथित घोषणापत्र में किया था। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि संदिग्ध को ईसाई समुदाय के लोगों से नफरत थी।व्हाइट हाउस ने रविवार को कोल एलन के बारे में नई जानकारी साझा की, जो व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी का संदिग्ध है। इसमें घटना के बाद उसके परिवार की ओर से दी गई जानकारी भी शामिल है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *