Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

राज्यसभा सदस्य चड्ढा ने कहा कि पिछले कुछ सालों से उन्हें ऐसा लग रहा था कि वे ‘गलत पार्टी में सही व्यक्ति’ हैं और उनके पास केवल तीन विकल्प बचे थे – राजनीति छोड़ देना, पार्टी में रहकर स्थिति सुधारने का प्रयास करना या अपनी ऊर्जा और अनुभव को किसी अन्य मंच पर ले जाकर ‘सकारात्मक राजनीति’ जारी रखना। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने के फैसले पर कुछ हलकों में सवाल उठाए जाने के बीच राघव चड्ढा का नया वीडियो सामने आया है। राघव चड्ढा ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पहली बार खुलकर बोले हैं। सोमवार को वीडियो जारी कर राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी के अंदर का माहौल खराब हो चुका था और नेताओं को काम करने से रोका जा रहा था। चड्ढा ने कहा कि ‘एक या दो व्यक्ति गलत हो सकते हैं, लेकिन सभी सात नहीं।छह अन्य सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि पिछले तीन दिनों में उन्हें कई संदेश मिले हैं। उन्होंने कहा कि कुछ संदेशों में लोगों ने उन्हें बधाई दी जबकि कुछ उनके इस फैसले का कारण जानना चाहते हैं।चड्ढा ने बताया कि उन्होंने एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपना करियर छोड़कर राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी के एक संस्थापक सदस्य बने। उन्होंने पार्टी को खड़ा करने के लिए अपनी जवानी के 15 साल लगा दिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *