दिल्ली में चले रहे वोटर लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) केजरीवाल समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ्तर की ओर से जारी नोटिस में केजरीवाल के अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल बेटे पुलकित केजरीवाल तथा माता-पिता गोविंद राम केजरीवाल और गीता देवी के नाम शामिल हैं।ये सभी नोटिस ‘Unmapped with Last SIR’ श्रेणी के तहत जारी किए गए हैं। यानी संबंधित मतदाताओं का विवरण पिछली SIR की मतदाता सूची से मैप नहीं हो सका है। डिजिटल मैपिंग के दौरान जब लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी सामने आई तो चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कह दिया है कि बिना कागजों के बात नहीं बनेगी। अब ऐसे में इस सवाल का उठना लाजिमी है कि क्या अरविंद केजरीवाल का नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा?
वोटर लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का केजरीवाल समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों को नोटिस

