Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सास का निधन हो गया.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासु मां विद्यावती देवी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं और पटना स्थित आईजीआईएमएस में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

 

शनिवार को पटना के बांस घाट में विद्यावती देवी का अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ बांस घाट पहुंचे और सासु मां को अंतिम विदाई दी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *