Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

पटना :केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उसके मानसिक रूप से बीमार होने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल आरोपी को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया है। बिहार के समस्तीपुर जिले की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड 7 निवासी मोहम्मद सलीम के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मेराज के रूप में हुई है। मेराज ने ही बीते 11 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की कमेंट में चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। साइबर क्राइम डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि 11 जुलाई को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम अकाउंट से जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पटना साइबर थाना में केस दर्ज किया गया था। समस्तीपुर लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष ने भी शिकायत दी थी। जांच के दौरान विभिन्न सोशल साइट की पेट्रोलिंग की गई, जिसमें साहिल सफीक नाम के एक यूजर का कमेंट से संबंध मिला। पूछताछ में साहिल ने बताया कि धमकी देने वाला आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। साहिल सफीक ने ही मेराज के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के आधार पर आरोपी मेराज को बेगूसराय जिले के तेघरा से गिरफ्तार किया।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *