लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में बिहार के पश्चिमी चम्पारण के चौलखा निवासी नेशनल पहलवान राजा यादव को सम्मानित किया। राजा यादव को बिहारी टार्जन भी कहा जाता है।
राजा यादव बाबा रामदेव के साथ तेज रफ्तार दौड़ भी लगा चुके हैं। उनका शरीर सुगठित है।
अखिलेश यादव ने कहा कि राजा यादव से प्रेरणा लेकर बहुत से नौजवान अपना शरीर भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन होता है। जब शरीर स्वस्थ होगा तभी व्यक्ति अपने दायित्वों का सकारात्मक ढंग से निर्वहन कर सकेगा।
अखिलेश यादव ने स्वामी विवेकानंद का उद्धरण देते हुए कहा कि वे नौजवानों से कहते थे फुटबॉल खेलों ताकि स्वस्थ शरीर बने तभी अध्यात्म में ध्यान लग सकेगा। आज इसी की आवश्यकता है।

