Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

एसपी ने बताया कि थाना जुनावई को सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार न्यू मॉडल बोलेरो गाड़ी जनता इंटर कॉलेज की दीवार तोड़ते हुए पलट गई है। हादसा इतना भीषण था कि कार को जेसीबी की मदद से काटकर घायलों को बाहर निकाला गया।

संभल में भीषण हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार देर शाम एक बोलेरो इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हा, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे के वक्त बोलेरो में कुल 14 लोग सवार थे। बरात बदायूं जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र में हुआ।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हादसा शाम करीब 7:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा सहित पांच लोगों की मौत और पांच गंभीर घायल हो गए।

गाड़ी में सवार लोग ग्राम हरगोविंदपुर (थाना जुनावई) के निवासी थे, जो बिल्सी (बदायूं) बारात लेकर जा रहे थे। दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच घायल लोगों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है।

एसपी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा ड्राइवर की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *