Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

यूपी के अलीगढ़ से हैरान करने वाले मामले में नया मोड़ आ चुका है. महिला के पति जितेंद्र ने कहा कि मैं अपनी पत्नी को एक और मौका देना चाहता हूं। उसको तलाक नहीं देना चाहता क्योंकि मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। मैं उसे अपनाना चाहता हूं। पति की यह बात टूटे हुए परिवार के उस पिता की पीड़ा को बयां करता है, जो अपने बच्चों की खातिर अपनी पत्नी को दूसरा मौका देने को तैयार है।जितेंद्र, जिनकी पत्नी किसी और के बहकावे में आकर घर छोड़ चुकी है, अपने घर की बिखरी हुई हालत और मासूम बच्चों की जिम्मेदारी को संभालते हुए, आज भी अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह तलाक नहीं देना चाहते, क्योंकि उनके छोटे-छोटे बच्चों को माँ की जरूरत है। साथ ही उन्होंने उस युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जो उनकी पत्नी को बहकाकर ले गया और पहले भी इसी तरह की घटनाएं कर चुका है। जितेंद्र ने बताया कि उनके पास से लाखों रुपए की नकदी, जेवरात और मोबाइल फोन भी ले जाया गया है, जिसकी वापसी की मांग उन्होंने की है। इसके बावजूद, वे आज भी अपनी पत्नी को लौटने का मौका दे रहे हैं, ताकि उनका टूटा हुआ घर फिर से बस सके।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *