जॉर्ज पियस थरायिल तमिल, मलयालम और हिंदी सिनेमा में अपने बड़े काम के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लाइन प्रोड्यूसर, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और प्रोड्यूसर के तौर पर कई प्रोजेक्ट्स में पर्दे के पीछे रहकर काम किया। उनके काम में कमल हासन की फिल्म ‘पापनासम’, ‘बिल्ला 2’, ‘मित्र’, ‘माई फ्रेंड’ और थ्रिलर फिल्म ‘द बॉडी’ शामिल हैं। दो दशकों से ज्यादा समय तक कई फिल्म इंडस्ट्रीज में उनके काम ने भारतीय फिल्म निर्माण में पर्दे के पीछे एक अहम योगदान दिया।साउथ के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर जॉर्ज पियस थरायिल का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में मामत पसरा हुआ है। वे एक अनुभवी निर्माता थे, जिनका करियर दो दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा। 5 अक्टूबर को उनके निधन के बाद फिल्म जगत से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। दोस्त, साथी और सिनेमा प्रेमी भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और जॉर्ज पियस को उनके मिलनसार स्वभाव, प्रोफेशनलिज्म और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए याद कर रहे हैं।

