अपनी एक्सपेरिमेंटल फिल्मों के लिए मशहूर सिंगीथम ने तेलुगु सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई और 94 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथ्म’ का निर्देशन किया। बताया जा रहा है कि उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चेन्नई के कावेरी अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। सिंगीथम ने अपने लंबे फ़िल्मी करियर में दर्शकों को कई तरह की फिल्में दीं और भारतीय फिल्म इतिहास में एक खास जगह बनाई।दिग्गज फिल्ममेकर, स्क्रीनराइटर और कंपोजर सिंगीथम श्रीनिवास राव अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिंगीथम श्रीनिवास राव का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘पुष्पक विमान’ और ‘आदित्य 369’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर सिंगीथम ने अपने छह दशक से ज्यादा लंबे फ़िल्मी करियर के दौरान तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अन्य भाषाओं में फिल्में बनाईं और देशभर में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे।
‘पुष्पक विमान’ और ‘आदित्य 369’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अनुभवी फिल्म निर्माता सिंगीथम श्रीनिवास राव अब इस दुनिया में नहीं रहे

