Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की सराहना की -
Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की सराहना की

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक दिन के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट के प्रवास पर थे। बालाघाट के कारंजा में स्मृति भवन और बालासाहेब देवरेस नेत्रालय के लोकार्पण के मौके पर पहुंचे थे। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- अभी-अभी की बात है, विमान के सब यात्री सुरक्षित रहे। इसलिए स्मित मच्छार ने चाकू के घाव लगने के बाद भी अपने प्राणों की परवाह न करते हुए उनको बचाया। स्मित मच्छार में इस मिट्टी के गुण हैं। इस मिट्टी में जो संस्कृति चली आई है, उसी का गुण है।दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में अपनी बहादुरी से यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। विमान के को-पायलट ने स्मित को घायल कर दिया था और वह विमान को क्रैश कराना चाहता था। हालांकि, कैप्टन स्मित मच्छार ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने भी कैप्टन स्मित की तारीफ की है। भागवत ने कहा है कि कैप्टन स्मित में भारत की मिट्टी के गुण हैं।मोहन भागवत में आज कहा कि जहां प्रत्यक्ष कार्य हो रहा है वहां ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं होती है, भाषण महत्वपूर्ण नहीं होता, सार महत्वपूर्ण होता है। मोहन भागवत ने कहा कि गांधी जी ने केवल राजनीति नहीं की, गांधी जी ने राजनीतिक लोगों को सेवा में लगाया। कितने ही महापुरुषों ने ऐसा ही किया। हमारे देश का कल्याण होगा तो हमारा और आपका भी कल्याण होगा। वह जब तक नहीं होगा, हम लोग कितना भी उठाक पटक कर लें, हमको सुरक्षा प्रतिष्ठा नहीं मिलेगी। जिसका देश सुरक्षित प्रतिष्ठित है, उसका जीवन दुनिया में कहीं भी सुरक्षित और प्रतिष्ठित है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *