Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
अविनाश मिश्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, यूरोप टूर और एक कार जीती -
Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, यूरोप टूर और एक कार जीती

अविनाश मिश्रा ने टॉप 3 फाइनलिस्ट में शामिल ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अपने नाम की। इस टाइटल के साथ-साथ अविनाश ने 20 लाख रुपये का इनाम, यूरोप की ट्रिप और एक कार भी जीती। इस सीजन में शो में हिस्सा लेने वाले हर कंटेस्टेंट को एक बाइक भी दी गई थी। एक्शन किंग रोहित शेट्टी के होस्ट किए गए इस सीजन के विजेता अविनाश मिश्रा बने, जबकि ऋत्विक धनजानी पहले और ओरहान अवत्रामणि दूसरे रनर-अप रहे। सीजन 15 की शूटिंग केप टाउन के शानदार इलाकों में हुई और इसमें जबरदस्त ‘चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स’ फॉर्मेट पेश किया गया। ‘चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स’ में शो के पुराने खिलाड़ियों का मुकाबला नए दावेदारों से हुआ।रोहित शेट्टी के होस्ट किए जाने वाले स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ ने एक साल के ब्रेक के बाद इस साल अगस्त में अपना 15वां सीजन शुरू किया। ‘डर का नया दौर’ थीम वाले इस सीजन में पुराने और नए कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करने के लिए लाया गया। कई हफ्तों तक मुश्किल स्टंट्स का सामना करने के बाद टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने हैं। अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये जीते।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *