Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
कफन हमेशा साथ लेकर चलता हूं,जहां भी मर जाऊं मुझे वहीं दफना देना:लकी अली -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

कफन हमेशा साथ लेकर चलता हूं,जहां भी मर जाऊं मुझे वहीं दफना देना:लकी अली

67 साल के लकी अली ने कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों से बातचीत करते हुए जिंदगी और मौत की सच्चाई पर अपनी बात रखी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है। खास बात यह है कि इस वीडियो को खुद लकी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।बॉलीवुड एक्टर महमूद अली के बेटे सिंगर, गीतकार और एक्टर लकी अली अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान बेहद भावुक हो उठे। उन्होंने इमोशनल होते हुए अपनी मौत और कफन को लेकर बातें कीं। लकी अली की आवाज लोगों के दिलों में नहीं बल्कि धड़कनों में बसती है। 90 के दशक में बड़ी हुई एक पूरी पीढ़ी आज भी उनसे उतना ही जुड़ाव महसूस करती है। उनके पुराने गानों की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है और जब भी वह लाइव परफॉर्म करते हैं, उन्हें देखने-सुनने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचते हैं। हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट में लकी अली उस वक्त भावुक हो गए, जब उन्होंने मंच से अपनी मौत और कफन को लेकर बात की।लकी अली ने हाल ही में अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान मौत के अटल सच के बारे में बात की और कहा कि वह अपनी मौत के लिए तैयार हैं और हमेशा अपना कफन साथ रखते हैं। 67 साल के सिंगर का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए हैं।वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है। खास बात यह है कि इस वीडियो को खुद लकी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *