Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

उत्तर प्रदेश के बरेली से यह मामला सामने आया है जहां पर एक युवक ने यूट्यूब पर वीडियो देखे और फिर वह फर्जी अफसर बन गया इतना ही नहीं उसने एक लड़की से शादी भी कर ली बाद में जब पता लगा तो युवक फर्जी अफसर निकला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

बरेली में शहजाद नाम के युवक ने यूट्यूब से वीडियो देखकर अफसर गिरी सीख ली। इसके बाद शहजाद खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर लोगों पर रौब दिखाने लगा। इतना ही नहीं, उसने खुद को इंस्पेक्टर बताकर एक लड़की से निकाह भी कर लिया। कुछ दिन बाद दुल्हन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। हांलांकि, जब वह नौकरी पर नहीं गया, तो दुल्हन के भाईयों ने जांच-पड़ताल की और पता चला कि शहजाद इंस्पेक्टर ही नहीं है। इसके बाद दुल्हन ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए फर्जी इंस्पेक्टर शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *