Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

काउंटिंग से पहले वीडियो संदेश जारी करते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि TMC 2026 के चुनाव में 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में मां-माटी-मानुष की सरकार बनाने वाले हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र ने अपनी पूरी मशीनरी लगा दी लेकिन जीत हमारी होगी। उन्होंने कहा कि 19 राज्यों से भाजपा के नेता बंगाल की जनता को डराने आए थे।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न करा लिए गए हैं। राज्य में पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर वोटिंग कराई गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दोनों ही चरण में 92 फीसदी से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है जो कि एक रिकॉर्ड है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आए करीब-करीब सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पिछड़ती हुई दिख रही। हालांकि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश जारी किया है और चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।पश्चिम बंगाल में चुनाव समाप्त होने के एक दिन बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान केंद्रीय बल भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल’ के अनुमान भाजपा के निर्देश पर प्रसारित किए गए ताकि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराया जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *