भरत कपूर के करीबी दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए पीटीआई को बताया, “मुझे भरत जी के बेटे राहुल ने फोन किया था। राहुल ने बताया कि उनके पिता का दोपहर करीब 3 बजे उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। भरत करीब तीन दिनों से बीमार चल रहे थे। मैं उन्हें 50 सालों से भी अधिक समय से जानता हूं। हमने साथ में कई नाटक किए और फिल्मों में भी साथ काम किया। हम लगातार संपर्क में थे, लेकिन करीब एक हफ्ते से मेरी उनसे बात नहीं हो पाई। भरत का जाना मेरे लिए यह एक बड़े भाई, एक गुरु और एक दोस्त को खोने जैसा है.दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का निधन हो गया है। 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। भरत कपूर “हिंदुस्तान की कसम”, “सोने पे सुहागा” और “बलिदान” जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल के लिए मशहूर थे। अभिनेता का सोमवार दोपहर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उनके दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने उनके निधन की पुष्टि की। भरत कपूर के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।भरत कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1972 में की थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा मेम करीब 4 दशक तक काम किया और “बरसात”, “राम बलराम”, “आखिरी रास्ता”, “नूरी”, “इंकार”, “लव स्टोरी”, “बाजार”, “गुलामी”, “सत्यमेव जयते”, “स्वर्ग”, “खुदा गवाह”, “साजन चले ससुराल” और “रंग” जैसी फिल्मों में काम किया और ज्यादातर नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं। भरत कपूर ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया, जिनमें “तारा”, “चुनौती और कहानी”, “सांस”, “चंद्रकांता”, “परंपरा”, “कैंपस”, “अमानत” और “भाग्यविधाता” जैसे शोज शामिल हैं।


