Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
तरबूज खाने से हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा-जहर दिए जाने की आशंका -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

तरबूज खाने से हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा-जहर दिए जाने की आशंका

शुरुआती फोरेंसिक जांच से पता चला है कि मृतकों के ज़रूरी अंग हरे रंग के हो गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों के दिमाग, दिल और आंतों का रंग हरा हो गया था. विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति आम फूड पॉइजनिंग से काफी अलग है. मुंबई के पायधुनी इलाके में डोडिया परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी. अब इस मामले को लेकर चौंकाने वाली नई जानकारी सामने आई है, जिसने पुलिस के शक को बढ़ा दिया है. शुरुआती जांच में तरबूज खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब डॉक्टरों ने जहर दिए जाने की आशंका जताई है. डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि चारों लोगों की मौत जहर दिए जाने से हो सकती है.  डॉक्टरों का मानना है कि जब एक ही समय पर कई अंगों में इस तरह के बदलाव देखे जाते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि शरीर में कोई जहरीला पदार्थ फैल गया है. इन नए खुलासों ने चारों लोगों की मौत को लेकर पुलिस के शक को और गहरा कर दिया है.  इसके अलावा, अब्दुल्ला के शरीर में मॉर्फीन के निशान भी पाए गए हैं. ऐसे में पुलिस को शक है कि कहीं ये साजिश के तहत हत्या तो नहीं की गई, जिसे  फूड पॉइजनिंग की तरह दिखाने की कोशिश की गई हो.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *