Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भोजपुरी सिनेमा पर ‘लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 9 मई 2026 को शाम 6:30 बजे -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

भोजपुरी सिनेमा पर ‘लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 9 मई 2026 को शाम 6:30 बजे

मुंबई(दानिश खान)भोजपुरी सिनेमा, एक प्रमुख भोजपुरी मनोरंजन चैनल, 9 मई 2026 को शाम 6:30 बजे फिल्म ‘लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर प्रस्तुत करने जा रहा है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और जय यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही अभिनय में दमदार सह-कलाकारों की टीम भी शामिल है।

यह एक पारिवारिक भोजपुरी ड्रामा है, जो एक ऐसी बहू की ताकत, संस्कार और सहनशीलता को दर्शाता है, जो सबमें अलग पहचान बनाती है। कहानी उसके सफर को दिखाती है, जिसमें वह रिश्तों, सामाजिक अपेक्षाओं और पारिवारिक चुनौतियों के बीच संतुलन बनाते हुए अंततः परिवार की एकता और गरिमा का स्तंभ बनकर उभरती है।

फिल्म का निर्देशन अजय झा ने किया है और निर्माण निशांत उज्ज्वल द्वारा किया गया है। कहानी, पटकथा और संवाद अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत ओम झा और राजनेश मिश्रा ने दिया है।

फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है और YouTube पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर चुका है, जहाँ दर्शकों ने इसकी देसी शैली और पारिवारिक कहानी को खूब सराहा है। फिल्म में जय यादव, आम्रपाली दुबे के पति की भूमिका निभा रहे हैं, जो फिल्म के विषय को और गहराई देते हैं।

कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ तीन बहुएँ अपनी सास को परेशान करती रहती हैं। लेकिन सबसे छोटी बहू शीतल ( आम्रपाली दुबे ) के आने से घर का माहौल बदल जाता है। उसका शांत और संस्कारी स्वभाव सास का दिल जीत लेता है। हालांकि, सास के साथ उसका बढ़ता रिश्ता ईर्ष्या का कारण बनता है, जिसके चलते उसके खिलाफ साजिशें रची जाती हैं। झूठे आरोपों के चलते उसे घर से निकाल दिया जाता है, जिसके बाद वह संघर्ष, आत्मसम्मान और अपनी पहचान वापस पाने के सफ़र पर निकलती है।

आम्रपाली दुबे कहती हैं, “‘लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी’ एक बेहद जुड़ी हुई और वास्तविक पारिवारिक कहानी है, जिसने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। इसकी सबसे खास बात है कि इसमें सास-बहू की हल्की-फुल्की नोकझोंक, प्यार, अपनापन और हास्य का सुंदर मिश्रण है। शीतल का किरदार ताकत, धैर्य और गरिमा को दर्शाता है, और मुझे विश्वास है कि दर्शकों को मेरी यह भूमिका काफी पसंद आएगी। हम 9 मई को शाम 6:30 बजे भोजपुरी सिनेमा पर होने वाले वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि दर्शक घर बैठे इस फिल्म का आनंद उठाये और अपना ढेर सारा प्यार दें।”

जय यादव कहते हैं, “इस फिल्म पर काम करना एक शानदार अनुभव रहा। इसकी कहानी परिवार, भावनाओं और रिश्तों को बहुत खूबसूरती से दर्शाती है। मेरा किरदार शीतल के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को इस फिल्म की कहानी बहुत पसंद आएगी। भोजपुरी के नंबर वन चैनल भोजपुरी सिनेमा पर 9 मई को शाम 6:30 बजे इसका वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर हो रहा हैं तो दर्शकों से गुजारिश है कि दर्शक इसे जरूर देखें और अपना प्यार दें।”

निर्देशक अजय झा कहते हैं, “हमने एक ऐसी कहानी बनाने की कोशिश की है, जो हर घर से जुड़ सके। ‘लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी’ रिश्तों की सच्चाई और परिवार में एक महिला की ताकत को दर्शाती है। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म मनोरंजक और सार्थक दोनों लगेगी। हम इसके प्रीमियर को लेकर उत्साहित हैं और आशा करते हैं कि दर्शक इसे खूब पसंद करेंगे।”

निर्माता निशांत उज्ज्वल कहते हैं, “हमें खुशी है कि हम इस कहानी को भोजपुरी सिनेमा के माध्यम से दर्शकों तक पहुँचा रहे हैं। यह फिल्म मजबूत कहानी, संगीत और शानदार अभिनय का संगम है। टेलीविजन प्रीमियर के साथ यह फिल्म अधिकतम दर्शकों तक पहुँचेगी और एक स्थायी प्रभाव छोड़ेगी।”

यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के रूप में प्रसारित होने जा रही है। रेनू विजय फिल्म एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अजय झा ने किया है और निर्माण निशांत उज्ज्वल द्वारा किया गया है। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत ओम झा और राजनेश मिश्रा ने तैयार किया है।

फिल्म में आम्रपाली दुबे और जय यादव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा कंचन मिश्रा, रंभा साहनी, संगीता तिवारी, जया पांडेय, रितु पांडेय, अविनाश शाही, ललित उपाध्याय, राकेश बाबू, पुष्पेंद्र राय, साहिल सिद्दीकी, प्रिया दीक्षित, विद्या सिंह और गोपाल चौहान जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में हैं, जो कहानी को और भी गहराई और मजबूती प्रदान करते हैं।

ट्रेंडिंग स्रोत – YouTube ट्रेंडिंग चार्ट्स

देखना न भूलें ‘लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 9 मई 2026 को शाम 6:30 बजे, सिर्फ भोजपुरी के नंबर 1 चैनल भोजपुरी सिनेमा पर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *