Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है:सीएम धामी -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है:सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जनधन जैसी पहलों से महिलाओं को सशक्त बनाया गया है और आज देश की महिलाएं रसोई से निकलकर रायसीना हिल्स तक अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करा रही हैं, जो बदलते भारत की तस्वीर को दर्शाता है।देहरादून के परेड ग्राउंड से आज एक जोरदार सियासी संदेश निकला, जहां आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ अंदाज में नजर आए। हजारों की संख्या में उमड़ी मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर सीधा और तीखा हमला बोला। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया।मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कांग्रेस पर भी दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर संसद में महिला आरक्षण का विरोध किया गया और दूसरी ओर अब प्रदेश में दिखावे के लिए आंदोलन किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे जनता को गुमराह करने का प्रयास बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति इस दोहरे रवैये को भली-भांति समझ चुकी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *