Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई, जबकि असम में राजग की जीत विकास और जन-कल्याण की राजनीति के प्रति जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के भविष्य के लिए एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है जहां विकास और  विश्वास कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।  उन्होंने कहा, “हर बंगालवासी को भरोसा देता हूं कि बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए बीजेपी दिन-रात एक कर देगी। बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। पलायन रुकेगा। पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी। और घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही बीजेपी ने बंगाल के विकास का रोडमैप भी बता दिया है। पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में अपने संबोधन में इसका जिक्र किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *