Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के ‘श्राप’ से उत्तर प्रदेश से खत्म हो गई और समाजवादी पार्टी भी उसी राह पर चल रही है, इसलिए उसका भी सफाया तय है। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को ‘जन्मजात महिला विरोधी’ बताते हुए कहा कि उसके शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े थे। उन्होंने पुराने नारे का जिक्र करते हुए कहा कि एक जमाने में ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ नारा प्रचलित था। विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचीं। इन पोस्टरों में महिला आरक्षण के समर्थन और कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के विरोध में नारे लिखे थे। बीजेपी के कई पुरुष विधायक भी उनके समर्थन में पोस्टर लेकर पहुंचे। इस दौरान परिसर में लगातार नारेबाजी होती रही।उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार को बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान जमकर सियासी घमासान देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए और विधानसभा परिसर में जोरदार नारेबाजी हुई। सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *