Breaking
Tue. May 5th, 2026
Spread the love

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 44 वर्षीय भानुदास कांबले के रूप में हुई है, जो ठाणे का निवासी बताया जा रहा है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।मुंबई के बांद्रा इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां सड़क किनारे पेशाब करने से रोकने पर आरोपी ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान ले ली। इस मामले में खेरवाडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 44 वर्षीय भानुदास कांबले के रूप में हुई है, जो ठाणे का निवासी बताया जा रहा है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मृत महिला की पहचान सौभाग्यम्मा काठीम्युनर के तौर पर हुई है, जो धारावी के शाहूनगर इलाके में रहती थी। महिला के लापता होने की शिकायत पहले से ही शाहू नगर पुलिस थाने में दर्ज थी।पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि बांद्रा स्थित आरएनए बिल्डिंग के पास फुटपाथ पर एक बुजुर्ग महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही खेरवाडी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में इसे आकस्मिक मौत मानते हुए एडीआर दर्ज किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।मामले ने उस वक्त गंभीर रूप लिया जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के सिर और माथे पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था, जिसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या की गई। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। शुरुआती जांच में महिला की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई, इसलिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घटना स्थल के पास पेशाब करते हुए दिखाई दिया। तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी भानुदास कांबले ने बताया कि वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है और काम से लौटते वक्त सड़क किनारे पेशाब कर रहा था। इसी दौरान फुटपाथ पर सो रही महिला ने उसे ऐसा करने से रोका था.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *