Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद प्रेसिडेंट ट्रंप, फर्स्ट लेडी और वाइस प्रेसिडेंट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। मैं उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी पूरी तरह से निंदा की जानी चाहिए।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई गोलीबारी पर पीएम मोदी ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के सुरक्षित होने पर खुशी जाहिर की और बाद में हमले की निंदा की है।अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास ‘व्हाइट हाउस’ में शनिवार रात को संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध के पास कई घातक हथियार थे। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया के टोरेंस निवासी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जिसे सीक्रेट सर्विस ने पकड़ लिया है। अमेरिकी अटॉर्नी ने कहा कि संदिग्ध पर हथियार रखने और हमले के आरोप लगाए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *