Breaking
Wed. Apr 29th, 2026
Spread the love

MATERIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में इस बार सत्ता परिवर्तन हो सकता है। बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 125 से 140 सीटों के बीच सिमट सकती है। अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं। अगर 4 मई को यही नतीजे आते हैं, तो बीजेपी पहली बार अपने दम पर सरकार बना सकती है। सबसे अहम मुकाबला 183 सीटों वाले दक्षिण बंगाल में माना जा रहा है। यहां बीजेपी को 80 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि TMC को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, पिछले चुनाव की तुलना में TMC को 25 से 35 सीटों का नुकसान हो सकता है।

वहीं, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, बीरभूम और बर्धमान वाले राढ़ क्षेत्र में कड़ी टक्कर है। 57 विधानसभा सीटों वाले इस इलाके में TMC को 26 से 32 सीटें और बीजेपी को 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। नॉर्थ बंगाल की 54 सीटों में से अधिकांश सीटों पर बीजेपी का दबदबा देखने के मिल सकता है। एग्जिट पोल के मुताबिक, नॉर्थ बंगाल की 54 सीटों में से बीजेपी को 30 से 33 सीटें और TMC को 15 से 18 सीटें मिल सकती हैं।पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। इन नतीजों में सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की हो रही है। इस सूबे में भारतीय जनता पार्टी इतिहास में पहली बार सरकार बनाती दिख रही है, हालांकि उसे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, असम में बीजेपी की बढ़त, तमिलनाडु में DMK की वापसी और केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि ये अनुमान एग्जिट पोल में लगाए गए हैं और इन सभी राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के असल नतीजे 4 मई को आएंगे।

पश्चिम बंगाल के पड़ोस में स्थित असम में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक बीजेपी की जबरदस्त वापसी होती हुई दिखाई दे रही है। MATERIZE के असम में बीजेपी को 45.5% वोट और कांग्रेस को करीब 40% वोट मिल सकते हैं। सीटों की बात करें तो मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी को 85 से 95 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 25 से 32 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 6 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य एग्जिट पोल्स की बात करें तो आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:

  • AXIS MY INDIA: बीजेपी 88-100, कांग्रेस 24-36
  • PEOPLE’S PULSE: बीजेपी 68-72, कांग्रेस 22-26
  • VOTE VIBE: बीजेपी 90-100, कांग्रेस 23-33
  • P-MARQ: बीजेपी 82-94, कांग्रेस 30-40
  • JVC: बीजेपी 88-101, कांग्रेस 23-33
Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *