Breaking
Sat. May 2nd, 2026
Spread the love

प्रारंभिक जांच के बाद पता चला है कि महिला का पति पिछले कई सालों से सऊदी अरब में रहकर वहीं नौकरी करता है। महिला के पति ने सऊदी में ही एक पाकिस्तानी महिला से निकाह (शादी) कर लिया है। इससे वह नाराज थी। पुलिस को आशंका है कि तनाव में आकर महिला ने अपने चार बच्चों को मार डाला और इसके बाद घर से फरार हो गई। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक मां अपने ही चार बच्चों को बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक अकबरपुर में मां ने ईंट से कुचलकर चार मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई है। मामला मीरानपुर मोहल्ले का है।

पुलिस ने बताया कि मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर तीन बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक घर के अंदर बिस्तर पर चार छोटे बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब बताई जा रही है। मृतक बच्चे महरुआ निवासी नियाज के थे। परिवार मीरानपुर मोहल्ले में रहता था। नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं और उन्होंने वहां एक पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया था।

पुलिस जांच मे हत्या की आशंका जताई जा रही है कि पति के दूसरे निकाह की बात जानकर महिला तनावग्रस्त रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *